उत्तराखण्ड

“द हिमालयन कप ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट समारोह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को  पवेलियन ग्राउण्ड में “द हिमालयन कप ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट” के समापन समारोह में खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ी अपना लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिये पूरी मेहनत एवं एकाग्रता के साथ प्रयास करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकल्प रहित संकल्प ही सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने खिलाड़ियों से दृढ़ इच्छाशक्ति एवं मेहनत के साथ विभिन्न खेल प्रतिस्पर्धाओं में बेहतर प्रदर्शन पर ध्यान देने की अपेक्षा की मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा जिस भी क्षेत्र में जाएँ वहां लीडर बनने का प्रयास करें।

द हिमालयन कप ऑल इण्डिया फुटबॉल टूर्नामेंट

सीएम धामी ने कहा कि हमारा प्रयास है कि भारत के पौराणिक खेलों जैसे कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल अथवा प्राचीन मल्ल, अखाड़ों से निकला गतका और मलखम्ब को विश्व पटल पर पहचान दिलायी जाए। एक समय पर भूला दिए गए ये सभी खेल आज देश-विदेश में खूब प्रसिद्ध हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं भी फुटबॉल के प्रशंसक रहे हैं।

खेल के मैदान में भी उत्तराखण्ड अग्रणी राज्य बने इसके लिए खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु नई खेल नीति बनाई गई है। स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर को अंतराष्ट्रीय स्तर की स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाने हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेल प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें जरूरी सहयोग देना शुरू किया है। बेहतर ट्रेनिंग सुविधाएं खिलाड़ियों को दी जा रही हैं। विश्व स्तर पर भी हमारे खिलाड़ियों को सम्मान प्राप्त हो रहा है। समापन समारोह में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मेयर सुनील उनियाल गामा , विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार एवं खेल विभाग के अधिकारी, खेल संघों के प्रतिनिधि, फुटबॉल खिलाड़ी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े:-https://uttarakhandjagran.co.in/today-chief-minister-did-public-relations-and-door-to-door-campaign-for-himachal-assembly-elections/

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago