उत्तराखण्ड

खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के उत्तराखंड समिति के नव मनोनीत सदस्य का किच्छा में हुआ जोरदार स्वागत

किच्छा:-  भारत सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय द्वारा उत्तराखंड सलाहकार समिति के सदस्य की घोषणा कर दी गई। किच्छा निवासी युवा भाजपा नेता लवी सहगल को उत्तराखंड सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। घोषणा के बाद नगर के तमाम स्थानों पर समिति के नव मनोनीत सदस्य लवी सहगल का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

किच्छा में राइस मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने समिति सदस्य लवी सहगल का जोरदार स्वागत करते हुए केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार जताया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि किच्छा निवासी भाजपा नेता लवी सहगल को सलाहकार समिति सदस्य बनाए जाने से खाद्य आपूर्ति एवं सार्वजनिक वितरण से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान होगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने लवी सहगल को दायित्व दिए जाने पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया।

भाजपाइयों ने कहा कि भाजपा नेता लवी सहगल पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं और उनको दायित्व दिए जाने से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।  मौके पर राइस मिल एसोसिएशन से जुड़े तमाम पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago