उत्तराखण्ड

सरोवर नगरी में सैलानियों की बढ़ी भीड़, वीकेंड पर पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार

नैनीताल:- सरोवर नगरी में एक बार फिर से पर्यटन कारोबार परवान चढ़ने लगा है। वीकेंड पर सैलानियों की भीड़ से अधिकांश होटल पैक हो गए और पार्किंग स्थल भी पट गए। बाजारों सहित पर्यटन स्थलों में खासी रौनक देखने को मिली। कारोबारियों के अनुसार दस हजार से अधिक पर्यटक पहुंचे हैं। पिछले कुछ दिन नगर में पर्यटकों की आमद बेहद कम रही। अब सैलानियों का बड़ी संख्या में पहुंचना शुरू हो गया है। जिसके चलते पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं। कुछ होटलों ने पर्यटकों की आमद बढ़ते ही रेट कार्ड में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई है। जिस कारण कम बजट वाले सैलानी कम रेट वाले होटलों की तलाश में मशक्कत करते नजर आए।

शुक्रवार सुबह से पर्यटकों की आवक शुरू हो गई, जो देर शाम तक जारी रही। कालाढूंगी मार्ग से आने वाले पर्यटक वाहनों से अपर माल रोड पर सुबह जाम लग गया, जिसमें वीआइपी व विशिष्टजनों के वाहन भी फंस गए। पुलिसकर्मियों ने मशक्कत कर जाम खोला।उधर सुबह से ही पर्यटकों की आमद बढ़ने से रूसी बाईपास व नारायण नगर में बिना पार्किंग वाले होटलों में बुकिंग वाले सैलानियों को रोका गया। साथ ही पुलिस की ओर से डायवर्जन प्लान भी लागू किया गया। इधर नगर के पर्यटन स्थल स्नोव्यू, राजभवन, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन, हिमालय दर्शन व हनुमानगढ़ी की सैर पर बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे। नौका विहार करने वालों का तांता लगा रहा। शाम के समय मालरोड भी सैलानियों से पटी नजर आई। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर सहा के अनुसार यह वीकेंड लंबा होने के कारण सैलानियों की आमद में वृद्धि हुई है। सोमवार आंबेडकर जयंती अवकाश तक सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी जारी रहेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago