देहरादून: बीते दिन जामा मस्जिद रहमानिया के प्रबंधन कमेटी के पदाधिकारी C.E.O. वक्फ बोर्ड मुख्तार मोहसीन ,पुलिस महानिरीक्षक से कार्यालय में मिले, प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा जामा मस्जिद रहमानिया में उत्पन्न हो रही परेशानियों एवं वहां पर हो रहे हैं अतिक्रमण के बारे में अवगत कराया गया। C.E.O. वक्फ बोर्ड द्वारा जिला प्रशासन को तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए जिस संबंध में बीते दिन थाना वसंत विहार में एफ आई आर दर्ज की गई।
थाना हाजा पर दिनांक 10 जनवरी 2023 को सोबन सिंह राणा तहसीलदार सदर देहरादून द्वारा एक प्रार्थना पत्र बाबत जामा मस्जिद रहमानिया चोरखाला स्थित रोहान खान समीम आदि की दुकानें जिनको पूर्व में वक्फ बोर्ड एवं तहसील की टीम द्वारा सील की गई थीं रोहान खान, शमीम आदि द्वारा बिना किसी सक्षम प्राधिकारी के आदेश एवं बिना अनुमति के सील एवं ताला तोड़कर दुकान खोल दी दी गई जिस पर तत्काल अंतर्गत धारा 188/448/453/461/489 आईपीसी बनाम रोहान खान आदि पंजीकृत किया गया विवेचना प्रचलित है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…