देश-विदेश

‘जय माता दी’ के जयकारों के साथ खुला माता वैष्णो देवी की यात्रा, पिछले 22 दिनों से भूस्खलन की वजह से स्थगित

‘जय माता दी’ के जयकारों के बीच माता वैष्णो देवी यात्रा बुधवार सुबह एक बार फिर शुरू हो गई। यह यात्रा पिछले 22 दिनों से भूस्खलन की वजह से स्थगित थी, जिसमें 34 लोगों की जान चली गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। श्राइन बोर्ड ने आज सुबह से यात्रा को दोबारा शुरू करने का ऐलान किया, जो कि मौसम अनुकूल रहने की स्थिति में ही जारी रहेगी। यह खबर सुनते ही कटड़ा में रुके सैकड़ों श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी लौट आई। यात्रा सुबह 6 बजे से दोनों मार्गों से शुरू की गई। इससे पहले खराब मौसम और ट्रैक की मरम्मत के चलते यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया था। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बोर्ड ने कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सभी यात्रियों के लिए वैध पहचान पत्र और आरएफआईडी कार्ड अनिवार्य है। साथ ही, यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे निर्धारित मार्गों का पालन करें और जमीनी कर्मचारियों से सहयोग करें। श्राइन बोर्ड ने सभी श्रद्धालुओं का उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद भी दिया। एक बोर्ड अधिकारी ने कहा,

यात्रा का फिर से शुरू होना हमारे सामूहिक विश्वास और धैर्य का प्रतीक है। हम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और इस पवित्र तीर्थ की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। महाराष्ट्र के पुणे से आए एक श्रद्धालु समूह की महिला ने बताया, हम दो दिन पहले कटड़ा पहुंचे थे और हमें यकीन था कि माता का दर्शन जरूर होगा। आज यात्रा शुरू होने से बहुत खुशी हो रही है। श्रद्धालुओं ने इस दिन को बहुत खास बताया और अधिकारियों का आभार जताया। श्राइन बोर्ड ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे सुरक्षा दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करें और किसी भी अपडेट के लिए आधिकारिक चैनलों से जुड़ें रहें। अब जब मार्ग को सुरक्षित घोषित कर दिया गया है, तो 22 सितंबर से शुरू हो रहे नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। यात्रा 26 अगस्त को स्थगित की गई थी, जब भूस्खलन ने यात्रा मार्ग को क्षतिग्रस्त कर दिया था और कई जानें चली गई थीं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago