उत्तराखण्ड

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार किया गया सात सदस्यीय समिति का गठन

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार के संयोजन में सात सदस्यीय समिति का गठन किया। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशानुसार सात सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जिसमें प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को संयोजक बनाया गया है।

मीडिया प्रभारी चौहान ने “हर घर तिरंगा” अभियान के बारे में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी पदाधिकारियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक की योजना बनाने को कहा था। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार समिति का संयोजक बनाया गया है।

प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेन्द्र बिष्ट, आदित्यराम कोठारी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, पूर्व विधायक केदारनाथ आशा नौटियाल, तरूण बंसल तथा आईटी सेल के सह प्रभारी अजीत नेगी को सह संयोजक बनाया गया है। यह समिति पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को चलाने के लिए जिला स्तर पर भी पांच सदस्यीय एवं तीन सदस्यीय समिति का गठन करेगी।

यह होंगे कार्यक्रम

यह अभियान 15 अगस्त तक चलाया जाएगा। समिति मंगलवार से 11 अगस्त तक देश भक्ति भावना प्रचारित करने व वातावरण बनाने के लिए तिरंगा यात्रा निकालना, प्रमुख स्थानों में होर्डिंग लगाने का काम करेगी। 13 अगस्त तक ‘रघुपति राघव राजाराम, भजन, वंदे मातरम’ पूर्ण गीत के साथ प्रभातफेरी निकाली जाएगी। 13 से 15 अगस्त तक 20 लाख  से अधिक घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने का आयोजन शामिल है। समिति सभी सरकारी भवनों, निवास, पुलिस चौकियों तथा सार्वजनिक भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के आयोजन के साथ-साथ आवासीय समिति, युवा संगठनों, साधु संतों के मठों तथा सामाजिक संस्थाओं के कार्यालयों पर ध्वज फहराया जाए इसके लिए संपर्क करेगी। जिला स्तर पर पांच-पांच सदस्यों, मंडल एवं बूथ स्तर पर तीन-तीन सदस्यों की समिति गठित की जाएगी।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago