केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर से ढंके मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियों के अद्भुत दृश्य श्रद्धालु झूम उठे। बर्फबारी होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान शिव के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे हुए हैं। हर-हर महादेव’ के जयकारों की गूंज धाम में सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लेते हुए वीडियो और फोटो भी लिए।
वहीं चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सोमवार से मौसम खराब है। हेमकुंड साहिब में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरु होने के बाद तीसरी बार बर्फबारी हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को बर्फबारी कम हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है।
इससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को दोपहर बाद यहां मौसम बदला और फिर बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि शाम होते-होते मौसम साफ भी हो गया।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…