उत्तराखण्ड

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हमारे रीति रिवाज एवं परंपराओं में शुभ अवसरों पर ऐपण बनाने से घर में खुशहाली व सुख- समृद्धि आती है

धनतेरस पर्व पर आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने देहरादून स्थित अपने शासकीय आवास पर ऐपण कला के जरिए मां लक्ष्मी के चरण एवं कई सुंदर कलाकृतियां बनाकर दीपावली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी, साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने आव्हान किया कि इस दीपावली उत्तराखंड की गौरवशाली परंपरा एवं संस्कृति के संरक्षण के लिए घर के आंगन और दहलीज को सुंदर व आकर्षण बनाने के लिए ऐपण कला का प्रयोग जरूर करें।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हमारे रीति रिवाज एवं परंपराओं में शुभ अवसरों पर ऐपण बनाने से घर में खुशहाली व सुख- समृद्धि आती है। इसी कारण उत्तराखंड में मांगलिक अवसरों पर इसका खास महत्व रहता है। इस लोककला का जीवित रखने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ने आज अपने पूरे आवास पर गेरू (लाल मिट्टी) से जगह लीपकर उस पर चावल के आटे में पानी मिलाकर सफेद लकीरें डाली एवं विभिन्न कलाकृतियां बनाई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए धन, समृद्धि और ऐश्वर्य के लिए धन के देवता कुबेर के साथ भगवान धन्वंतरि से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि की कामना की|उन्होंने कहा कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है, इसलिए इस दीपावली को स्वदेशी सामानों की खरीद कर आत्मनिर्भर भारत को मज़बूत करने में अपना सहयोग प्रदान करें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

5 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

5 months ago