प्रदेश सरकार सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मना रही है। इसी के चलते जिला प्रशासन द्वारा भी बच्चों को किस तरह स्वास्थ्य रखा जाए इसको लेकर जनपद स्तर पर कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। आज लोगों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा तमाम संस्थाओं के साथ मिल कर विकास भवन से रेली निकाल कर लोगों को पोषण के प्रति जागरूक किया गया।
रैली में स्कूली बच्चों और जनपद की आंगनबाड़ी केंद्र की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। रैली के माध्यम से उन्होंने लोगों को पोषण के बारे में जानकारी दी। इस दौरान जिलाधिकारी और सीडीओ ने रैली को हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया गया। रैली का समापन गांधी मैदान में विधायक शिव अरोड़ा द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने बताया की भारत सरकार की पोषण योजना को राज्य सरकार पोषण माह के रूप में मना रही है जो 1 सितंबर से 30 सितंबर तक चलेगी। उन्होंने कहा की रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पोषण के प्रति जागरूक करते हुए कुपोषण से निपटते हुए बेहतर भारत का निर्माण किया जा सके।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…