उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में निवेश जुटाने के लिए प्रदेश सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में करेगी रोड शो

उत्तराखंड में निवेश जुटाने के लिए प्रदेश सरकार यूरोप, सिंगापुर और दुबई में रोड शो करेगी। सिंगापुर और दुबई के रोड शो फाइनल हो गए हैं। यूरोप के रोड शो के लिए तैयारी चल रही है। विदेशों में होने वाले इन रोड शो का नेतृत्व मुख्यमंत्री या उनके द्वारा नामित मंत्री करेंगे।

निवेशक सम्मेलन के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम के मुताबिक, राज्य में बने निवेश के वातावरण का फायदा उठाने के लिए रोड शो और निवेशक सम्मेलन किए जा रहे हैं। राज्य में निवेशक सम्मेलन अक्टूबर या नवंबर में प्रस्तावित किया गया है। सम्मेलन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तय तिथि के हिसाब से ही तीन दिवसीय निवेशक सम्मेलन फाइनल होगा। सम्मेलन से पहले देश और विदेश में रोड शो होंगे।

 

देश के प्रमुख बड़े और औद्योगिक शहरों होंगे रोड शो

 

बंगलुरू, इंदौर, दिल्ली, मुंबई समेत देश के प्रमुख बड़े और औद्योगिक शहरों में ये रोड शो होंगे। दुबई और सिंगापुर के रोड शो तय हो गए हैं। देश के प्रमुख शहरों के रोड शो की कार्ययोजना राज्य सरकार की कंसल्टेंट एजेंसी मैकेंजी ग्लोबल और केबीएनजी की टीम तैयार कर रही है। किस शहर में किस तरह का रोड शो होगा, इसका एक रोडमैप तैयार हो रहा है। इस पूरे आयोजन के लिए एक इंवेट मैनेजमेंट कंपनी भी तैनात की जाएगी।

सरकार का इन सेक्टरों में निवेश पर फोकस

 

पर्यटन क्षेत्र में अगले साल 40 से 50 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में 2000 करोड़, उद्यानिकी (सेब व कीवी) के क्षेत्र में 2500 करोड़, 20 विश्वस्तरीय उच्च शिक्षा के संस्थानों की स्थापना के लिए 10 हजार करोड़, शहरी विकास अवस्थापना के लिए 30 हजार करोड़ का निवेश जुटाना है। उद्योग व अवस्थापना विकास के लिए देश भर के उद्यमियों को आकर्षित करना है।

सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम- निवेशक केवल टैक्स में छूट मिलने की वजह से निवेश नहीं करते हैं। इसके दूसरे कई और कारण भी होते हैं। उत्तराखंड सरकार ने पिछले एक साल में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए अपनी नीतियों को काफी आकर्षक बनाया है। उससे निवेश का माहौल बना हुआ है। हम इस वातावरण का फायदा उठाने के लिए एक निवेशक सम्मेलन करेंगे। यह अक्टूबर-नवंबर में प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री का समय मिलने पर तय होगा। पहले दिन पीएम आएंगे। इससे पहले विदेश और देश में रोड शो होंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago