उत्तराखण्ड

देहरादून पुलिस की सख्त कार्रवाई से कोबरा गैंग का तंत्र कमजोर, SSP की रणनीति से गैंग को लगा बड़ा झटका

SSP देहरादून की सटीक रणनीति से कोबरा गैंग की कमर तोड़ती दून पुलिस

23 लाख रू0 कीमत की 33 ग्राम कोकिन के साथ कोबरा गैंग के 02 शातिर विदेशी पैडलर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व में कोबरा गैंग की 02 विदेशी महिला तस्करो सहित 07अभियुक्तो को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा था सलाखो के पीछे तथा करीब 200 ग्राम कोकीन कीमत करीब 2.5 करोड रुपए की करी जा चुकी है बरामदगी

थाना राजपुर

मा0 मुख्यमंत्री, उत्तराखंड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देशन में दून पुलिस द्वारा लगातार नशा तस्करो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में एसएसपी देहरादून द्वारा आगामी नव वर्ष व नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत दिये गये निर्देशो पर दिनांक 29-12-2024 को थानाध्यक्ष राजपुर के नेतृत्व में राजपुर पुलिस द्वारा होटल /रेस्टोरेंट/ बार /वाहन तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी, तभी दौराने चेकिंग मुखबिर के माध्यम से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि कोबरा गैंग के 02 मुख्य पैडलर मसूरी में आयोजित होने वाली एक बडी पार्टी में कोकिन की सप्लाई करने जा रहे हैं, जिस पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान कुठालगेट बैरियर निकट होटल हयात कट ओल्ड मसूरी रोड के पास से 02 विदेशी नागरिक PRINCELY को 20 ग्राम अवैध कोकीन तथा उसके साथी MAKHOSELIZWE को 13 ग्राम अवैध कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरुद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 286/ 24 एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूर्व में राजपुर पुलिस द्वारा कोबरा गैंग के 07 पैडलरो सहित कई अन्य नशा तस्करो को भारी मात्रा में मादक पदार्थो के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

पूछताछ का विवरण :-

पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह कोबरा गैंग के सक्रिय सदस्य है तथा मूल रूप से तंजानिया व ज़िम्बाब्वे देश के नागरिक है , अक्सर अपने देश तंजानिया व जिंबॉब्वे से देहरादून आते जाते रहते है। उनके द्वारा कोकीन दिल्ली से लाकर डिमांड के हिसाब से देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने एजेंट /पेडलरों को सप्लाई की जाती है,आगामी नव वर्ष में व मसूरी में पार्टी के लिए सप्लाई करने की योजना बनाकर कोकीन कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली से लाये थे और आज उक्त कोकिन को पर्यटकों को सप्लाई करने के लिये मसूरी जा रहा थे। इससे पहले ही दून पुलिस द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

नाम पता अभियुक्तगण :-

(1)- PRINCELY S/O SANGITO SUMARI R/0 हाल निवासी स्ट्रीट नंबर C-18 टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून, उम्र 32वर्ष।

मूल निवासी- TANZANIA

(2)-MAKHOSELIZWE S/0 ATWELL MOYO R/O हाल निवासी स्ट्रीट नंबर C-18 टर्नर रोड थाना क्लेमेंट टाउन देहरादून, उम्र 22 वर्ष।

मूल निवासी-ZIMBAWE

 

बरामदगी-

(1)- 33 ग्राम अवैध कोकीन (अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग ₹ 23 लाख)

(2)- बैटरी युक्त इलेक्ट्रॉनिक तराजू

(3)- 90 पन्नी

 

पुलिस टीम

1- उ0नि0 पी०डी० भट्ट, थानाध्यक्ष राजपुर

2- उ0नि0 संदीप कुमार, चौकी प्रभारी कुठाल गेट

3- उ0नि0 दीपक द्विवेदी, चौकी प्रभारी आईटी पार्क

4- उ0नि0 प्रवेश रावत

5- कानि0 विशाल

6- कानि0 सुशील

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago