देहरादून:- लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांच सीटों पर हार के कारणों की समीक्षा के लिए कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी आज उत्तराखंड पहुंची। कमेटी के सदस्य पूर्व सांसद पीएल पुनिया व सांसद रजनी पाटिल तीन दिनों तक लोकसभा वार बैठक कर पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से चुनाव हार की समीक्षा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि सबसे पहले अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है।
इसके बाद संसदीय क्षेत्र के सभी एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 3.30 बजे से नैनीताल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों, एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। 19 जुलाई को 10 बजे से गढ़वाल संसदीय, दो बजे से टिहरी संसदीय और शाम पांच बजे से हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक होगी। 20 जुलाई को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। कमेटी लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से फीडबैक लेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…