उत्तराखण्ड

लोकसभा चुनाव हार की जांच के लिए पीएल पुनिया और रजनी पाटिल की टीम तीन दिन करेगी बैठकें उत्तराखंड में

देहरादून:-  लोकसभा चुनाव में प्रदेश की पांच सीटों पर हार के कारणों की समीक्षा के लिए कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग कमेटी आज उत्तराखंड पहुंची। कमेटी के सदस्य पूर्व सांसद पीएल पुनिया व सांसद रजनी पाटिल तीन दिनों तक लोकसभा वार बैठक कर पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से चुनाव हार की समीक्षा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि सबसे पहले अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों के साथ समीक्षा बैठक की जा रही है।

इसके बाद संसदीय क्षेत्र के सभी एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। दोपहर 3.30 बजे से नैनीताल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद, सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायकों, एआईसीसी, पीसीसी सदस्यों, जिला, ब्लाक व नगर कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक होगी। 19 जुलाई को 10 बजे से गढ़वाल संसदीय, दो बजे से टिहरी संसदीय और शाम पांच बजे से हरिद्वार संसदीय क्षेत्र की समीक्षा बैठक होगी। 20 जुलाई को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और फ्रंटल संगठन, विभाग व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। कमेटी लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर पार्टी नेताओं व पदाधिकारियों से फीडबैक लेगी।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago