उत्तराखण्ड

इतिहास रचने का वक्त आया, उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने 103 पदक जीतकर सबको चौंकाया

राज्य खेल फुटबाल और नेटबाल सहित कई खेलों में पहली बार मैदान में उतरे उत्तराखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में छा गए। मॉर्डन पेंटाथलान में राज्य को छह स्वर्ण पदक सहित रिकार्ड 14 पदक मिले। वहीं, नेटबाल, लाॅनबाल एवं कुछ अन्य खेलों में भी खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि मौका मिले तो वह इतिहास रचने को तैयार हैं।

राष्ट्रीय खेलों में खेलने के लिए नेशनल चैंपियनशिप में राज्यों के टॉप आठ में शामिल होने की बाध्यता है। यही वजह है कि राज्य की कई टीमें वर्ष 2023 में गोवा में हुए 37 वें राष्ट्रीय खेल हो या फिर 2022 में गुजरात में हुए राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा नहीं ले पाई। लेकिन उत्तराखंड में पहली बार हुए राष्ट्रीय खेलों में राज्य के मेजबान होने की वजह से फुटबाल, लान टेनिस, लानबाल, नेटबाल, मॉर्डन पेंटाथलान सहित कुछ अन्य खेलों में राज्य की टीम को राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने का मौका मिला। जिसमें फुटबाल टीम ने राज्य को रजत पदक दिलाया।

नेटबाल में राज्य को दो रजत व एक कांस्य पदक मिला, वेटलिफ्टिंग में भी एक कांस्य पदक मिला। लान बाल में राज्य ने स्वर्ण पदक जीता। लाॅनटेनिस में कांस्य और योगासन में एक स्वर्ण, तीन रजत व एक कांस्य पदक जीतकर राज्य के खिलाड़ियों ने साबित कर दिया कि किसी भी राज्य की टीम से कमतर नहीं हैं।

राज्य में विश्व स्तर की अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया गया
उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डीके सिंह बताते हैं कि मेजबान होने की वजह से किसी भी खेल में राज्य के खिलाड़ियों के हिस्सा लेने पर रोक नहीं थी। पहली बार राष्ट्रीय खेलों के मैदान में उतरे खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की एक वजह यह रही कि राज्य में विश्व स्तर की अवस्थापना सुविधाओं का विकास किया गया है। खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार ने जहां उन्हें हर संभव खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई, वहीं खिलाड़ियों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय खेलों के प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड ने 103 पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। खेलों के भव्य समापन पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी राज्य के विजेता खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सराहा, लेकिन राज्य के सामने अब अगले साल होने वाले 39 वें राष्ट्रीय खेलों में इस प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती है। देखना होगा कि घर के बाहर हमारे खिलाड़ी इस प्रदर्शन को दोहरा पाएगा या नहीं।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago