उत्तराखण्ड

केदारनाथ के गर्भगृह की दीवारों पर सोने की प्लेट को लेकर उठे विवाद पर पर्यटन मंत्री ने जांच के दिए आदेश

उत्तराखंड:-  इन दिनों चारधाम यात्रा में केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर   सोने की प्लेट को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों पर सोने की प्लेट को लेकर उठे विवाद की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने सचिव धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल को प्रकरण की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है।

साथ ही उन्होंने कहा कि मामले को अनावश्यक तूल देकर चारधाम के तीर्थों को विवाद में न डाला जाए। केदारनाथ मंदिर के गर्भ गृह की दीवारों में सोने की प्लेट को लेकर इस समय विवाद चल रही है। दीवारों पर चढ़ी प्लेटों पर से सोने का पानी निकलने के बाद से ही इस पर विवाद शुरू हो गया।  कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम की धार्मिक आस्था, पवित्रता और महत्ता के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

शीघ्र ही सच्चाई सबके सामने आए। जो कुछ भी जांच में आएगा, उसके आधार पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या आरोपों को सही नहीं कहा जा सकता। कारण यह कि जिस श्रद्धालु ने केदारनाथ मंदिर में सोना और तांबा दान किया, उसी ने वहां पूरा काम भी कराया है। इस कारण किसी भी प्रकार के गबन या भ्रष्टाचार की कोई गुंजाइश नहीं है।

अब अफवाह फैलाई जा रही हैं और कुछ व्यक्ति सुव्यवस्थित व निर्बाध गति से चल रही चारधाम यात्रा को बदनाम करना चाहते हैं। विपक्ष भी इस मामले को अनावश्यक तूल देने का प्रयास कर राजनीतिक रोटियां सेक रहा है। इस कारण उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं ताकि दोषियों को सजा दी जा सके।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago