उत्तराखण्ड

बर्फबारी से गुलजार हुई उत्तराखंड की वादियां

उत्तराखंड:- प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में बर्फबारी हुई है। निचले हिस्सों में बारिश तो ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी की उम्मीद लगाए बैठे पर्यटक भी आज बर्फ देख झूम उठे।

चमोली जोशीमठ में लगातार तीसरे दिन भी मौसम खराब रहा। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही गौरसों, औली, रुद्रनाथ सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। वहीं बारिश से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। जोशीमठ में तापमान अधिकतम 3 डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री पहुंच गया है। जबकि औली में तापमान अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम माइनस चार डिग्री है

रूपकुंड व वेदनी बुग्याल में भी गिरी बर्फ

पर्यटन स्थल रूपकुंड व वेदनी बुग्याल सहित क्षेत्र के बुग्यालों व हिमालयी क्षेत्र के गांव में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ पड़ने से ऊंचाई क्षेत्र के गांवों में ठंड बढ़ गई है। पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी, आली, बगजी, बगुवावासा, भीकलताल व ब्रह्मताल में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है।

वहीं थराली क्षेत्र के ब्रह्मताल, सुपताल, कोलपुड़ी और लेटाल के ऊपरी क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह हिमपात हुआ लेकिन बारिश न होने से किसानों को निराशा ही हाथ लगी। किसानों की फसलें सूखने के कगार पर हैं।

केदारनाथ में हुई बर्फबारी

केदारनाथ में तीसरे दिन भी रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। धाम में लगभग तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। इसके चलते पुनर्निर्माण कार्यों पर भी लंबा ब्रेक लग गया है। धाम से 47 और मजदूर वापस लौट आए हैं। अब, वहां सिर्फ 49 मजदूर रह गए हैं। केदारनाथ में अधिकतम तापमान माइनस 6 व न्यूनतम तापमान माइनस 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले तीन दिनों में केदारपुरी में करीब तीन फीट तक बर्फ जम चुकी है। मंदिर परिसर व मंदिर मार्ग बर्फ से ढका हुआ है। साथ ही पुनर्निर्माण के तहत सभी निर्माण स्थल भी बर्फ के आगोश में आ गए हैं। केदारपुरी के चारों तरफ की पहाड़ियां भी चार से पांच फीट तक बर्फ की मोटी चादर ओढ़ ली है।

उधर, द्वितीय केदार मद्महेश्वर, तृतीय केदार तुंगनाथ सहित कालशिला, हरियाली डांडा के अलावा जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है। जबकि निचले इलाकों में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। इसके बाद दिनभर बादल व सूरज की आंखमिचौली होती रही।

 

चकराता में बर्फ देख झूम उठे पर्यटक

में कल दिन से खराब हुए मौसम का असर देखने को मिला है , रात से ही रूककर हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है , रात से ही चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हो रही है, लोखंडी में मौसम की पहली ताजा बर्फबारी के बाद की कुछ तस्वीरें आपके सामने हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago