उत्तराखण्ड

उपाध्यक्ष महोदय ने बैठक लेकर मानसून से पहले विभागीय अधिकारियों को वृहद पौधरोपण का दिया लक्ष्य

प्राधिकरण उपाध्यक्ष की पहल के बाद शहर के तमाम संगठनों ने पौधरोपण का लिया संकल्प

उपाध्यक्ष महोदय ने बैठक लेकर मानसून से पहले विभागीय अधिकारियों को वृहद पौधरोपण का दिया लक्ष्य

छायादार फलदार पौधों पर रहेगा फोकस, सड़क किनारे पहले से मौजूद पेड़पौधों का भी करेंगे संरक्षण

देशदुनिया में अपने खुशनुमा मौसम के लिए विख्यात रहे दून शहर में दिनोंदिन बढ़ता तापमान चिंता का विषय बनता जा रहा है। ऐसे में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण शहर में हरियाली को प्रोत्साहित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। यह प्राधिकरण की पहल का ही असर है कि वर्तमान में तमाम संस्थाओं ने शहर में वृहद पौधरोपण अभियान चलाने का संकल्प लिया है। तमाम संस्थाओं ने प्राधिकरण को पत्र देकर पौधरोपण का संकल्प जताया है तो पूर्व में बिल्डर कॉलोनाइजर द्वारा भी शहर के कई मार्गों को पौधरोपण हेतु गोद लिया गया है।

इसी क्रम में मंगलवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी ने उद्यान अनुभाग क्षेत्रीय अभियंताओं के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून से पहले एक निश्चित अवधि में शहर के अंतर्गत पार्कों, सड़कों के किनारे, स्कूलों, नदियों के किनारे, खाली जमीनों, इंडस्ट्रियल एरिया इत्यादि स्थानों पर वृहद स्तर पर छायादार फलदार पौधों का रोपण किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों के साथ पौधरोपण के अनुबंध किये जा रहे हैं, उन्हें एक साल तक रोपित किये गए पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी भी सौंपी जाए। ताकि पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो। उपाध्यक्ष ने कहा कि इस कार्य में कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी।

उपाध्यक्ष महोदय ने स्थापना अनुभाग के अभियंताओं को भी निर्देशित किया कि जहां कहीं भी सड़कों के किनारे नाली निर्माण या ड्रेनेज कार्य किये जा रहे हैं, अगर वहां कोई पेड़पौधे हैं तो यह सुनिश्चित हो की उक्त के चारों ओर अच्छी खासी कच्ची जगह छोड़ी जाए ताकि उक्त पौधे का विकास प्रभावित हो। उन्होंने कहा कि इस बार जहां जरूरत हो वहां 5 से 10 फीट तक के बड़े पौधे भी रोपित किये जायें।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago