उत्तराखण्ड

द्वितीय और तृतीय केदारों के दर्शन का इंतज़ार खत्म, मद्महेश्वर-तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथियां तय

बैशाखी के शुभ अवसर पर उखीमठ स्थित श्री ओंकारेश्वर मंदिर एवं मक्कूमठ के श्री मर्करेटेश्वर मंदिर से पंचाग गणना के उपरांत द्वितीय केदार श्री मद्महेश्वर एवं तृतीय केदार श्री तुंगनाथ मंदिरों के कपाट खुलने की तिथियां घोषित की गईं। श्री मद्महेश्वर मंदिर के कपाट इस यात्रा वर्ष बुधवार 21 मई को कर्क लग्न में पूर्वाह्न 11:30 बजे वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ खोले जाएंगे। उखीमठ के श्री ओंकारेश्वर मंदिर में आचार्य वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के बाद तिथि की घोषणा की गई।

श्री तुंगनाथ जी के कपाट शुक्रवार 2 मई को पूर्वाह्न 10:15 बजे मिथुन लग्न में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। श्री मर्करेटेश्वर मंदिर मक्कूमठ में पुजारी विजय भारत मैठाणी द्वारा यह तिथि घोषित की गई। तुंगनाथ जी की डोली 30 अप्रैल को मक्कूमठ से भूतनाथ मंदिर पहुंचेंगी, 1 मई को चोपता में प्रवास करेगी और 2 मई को मंदिर प्रांगण में पहुंचेंगी। श्री मद्महेश्वर जी की चल विग्रह डोली 18 मई को श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में विराजमान होंगी। 19 मई को राकेश्वरी मंदिर रांसी, 20 मई को गौंडार में विश्राम के बाद 21 मई को श्री मद्महेश्वर मंदिर पहुंचेंगी।

कपाट खुलने की तिथि की घोषणाओं के अवसर पर उखीमठ और मक्कूमठ में आयोजित धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी रही। उखीमठ में पुष्प रथ पर विराजित श्री मद्महेश्वर जी की परिक्रमा हुई। कार्यक्रमों में अधिकारी, पुजारी, स्थानीय प्रतिनिधि एवं हकहकूकधारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने तीर्थ यात्रा की व्यवस्थाओं में अपना योगदान सुनिश्चित किया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago