उत्तराखण्ड

एक वर्ष के भीतर होगा फुटबॉल मैदान का कार्य पूरा, होंगे राष्ट्रीय स्तरीय खेल-रेखा आर्या

हल्द्वानी: आज नैनीताल जनपद की प्रभारी मंत्री व वर्तमान में उत्तराखण्ड़ सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची जहां उन्होंने रक्षा राज्य मंत्री व नैनीताल सांसद अजय भट्ट के साथ फुटबॉल मैदान का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। स्पोर्ट्स स्टेडियम में बन रहे इस फुटबॉल मैदान की कुल लागत करीब 477.39 लाख रुपये है जो कि एक वर्ष के अंतराल में पूर्ण हो जाएगा।  इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने अपने संबोधन में समस्त क्षेत्र वासियो को बधाई दी ।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार “जो कहा वह पूरा किया” वाक्य पर आगे बढ़ रही है।इस मैदान के बनने से हमारे खिलाड़ियो को अपनी प्रतिभा को और अधिक सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी। उन्होंने खेल मंत्री रेखा आर्या की तारीफ करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारी छोटी बहन अपने विभागीय कार्यो को बेहतरीन तरीके से कर रही है वह काबिले तारीफ है ।

हल्द्वानी स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल मैदान

वहीं इस दौरान जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आज हमारा प्रदेश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी वासियों की लगातार मांग थी कि यहाँ पर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक फुटबॉल मैदान होना चाहिए जिसे हमने गंभीरता से लिया और आज इसका विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास कर दिया गया है। यह मैदान एक साल के भीतर पूर्ण हो जाएगा जिसमें कि आने वाले समय मे फुटबॉल के कई मैच आयोजित होंगे साथ ही हमारे प्रतिभावान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।खेल मंत्री ने कहा कि हम अपने पारंपरिक व पौराणिक खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी का परिणाम है कि माननीय मुख्यमंत्री धामी जी ने इस वर्ष आयोजित हो रहे राज्य स्तरीय खेलो में मलखंब को भी शामिल किया है।

अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने 8 से 14 वर्ष तक के बालक व बालिकाओ हेतु मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना शुरू की है जिसके तहत हर जिले से 150 बालक व बालिका को हर माह 1500 रुपये की छात्रवर्ती दी जा रही है।इसके साथ ही हम खिलाड़ियो के लिए राज्य मे चार प्रतिशत का क्षेतिज आरक्षण लागू करने जा रहे हैं जिसका लाभ उन्हें सरकारी सेवाओं में प्राप्त होगा।कहा कि सरकार व खेल विभाग ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड के साथ ही राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जितने वाले खिलाड़ियो की प्रोत्साहन राशि मे बढ़ोतरी की है। साथ ही इस अवसर पर खेल मंत्री व रक्षा राज्य मंत्री ने खेलो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले खिलाड़ियो को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट,मेयर जोगेंद्र पाल रौतेला सहित विभागीय अधिकारी व स्थानीय जनता उपस्थित रही।

 

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

1 year ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

1 year ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

1 year ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

1 year ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

1 year ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

1 year ago