चंपावत उपचुनाव: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की आहट जोरों पर हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके चम्पावत आगमन की पोस्टें भी सोशल मीडिया में शेयर की हैं। सोमवार को भाजपा चम्पावत के नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया यूपी के सीएम योगी का 28 मई को चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है मगर कार्यकर्ता उनके आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं। सोमवार को भाजपा चम्पावत के नगर अध्यक्ष कैलाश सिंह अधिकारी ने बताया यूपी के सीएम योगी का 28 मई को चम्पावत के मैदानी क्षेत्र टनकपुर बनबसा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा फिलहाल आधिकारिक कार्यक्रम की पुष्टि नहीं हो सकी है मगर कार्यकर्ता उनके आगमन की तैयारी में जुटे हुए हैं।
धामी के समर्थन में योगी करेंगे जनसभा संबोधन
अधिकारी ने बताया योगी उत्तराखंड के सीएम धामी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इधर, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद पाठक ने बताया सीएम योगी के चम्पावत आने की सूचना मिली है। हालांकि पुष्ट जानकारी एक-दो दिन में ही मिल पाएगी कि कार्यक्रम कब और कहां होगा। उन्होंने कहा बीते दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आए सीएम योगी ने धामी को वायदा किया था वह चम्पावत उपचुनाव से पहले गोरखनाथ की धरती पर जरूर आएंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…