उत्तराखण्ड

शिव की भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि पर देवभूमि में भोलेनाथ के भक्तों में भारी उत्साह

उत्तराखंड:–  महाशिवरात्रि को लेकर देवभूमि में भोलेनाथ के भक्तों में भारी उत्साह है। सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्त जलाभिषेक के लिए लाइन में लगे हैं। कुछ प्रसिद्ध शिव मंदिरों में तो भव्य तैयारियां की गई है। शिव की भक्ति का पर्व महाशिवरात्रि आज भक्तिभाव से मनाई जाएगी। श्रद्धालु दिनभर शिवालयों में जलाभिषेक कर सकेंगे। पूर्व संध्या पर दून के शिवालय शिव के जयकारों से गूंज उठे। फूलों, रंग विरंगी लाइटों व दीयों की रोशनी से सजे शिवालयों में श्रद्धालु भक्ति में डूबे रहे। मध्यरात्रि में गढ़ी कैंट स्थित एतिहासिक श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर, श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर, जंगम शिवालय समेत विभिन्न मंदिरों में रुद्राभिषेक व विशेष भोग लगाया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए गए। आज मंदिरों में श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए जगह जगह सेवादार तैनात रहेंगे।

टपकेश्वर महादेव मंदिर गढ़ी कैंट, पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर सहारनपुर चौक, जंगम शिवालय पलटन बाजार, कमलेश्वर महादेव मंदिर जीएमएस रोड, प्राचीन शिव मंदिर धर्मपुर, धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास, समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में शृंगार कर शिव पूजा हुई। मध्यरात्रि में कई श्रद्धालु टपकेश्वर में जलाभिषेक करने पहुंचे। मंदिर के महंत श्री 108 कृष्णागिरी महाराज व दिगंबर भरत गिरी के सानिध्य में मध्यरात्रि में श्री टपकेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक हुआ। इसके बाद दूध, फल मिठाई का विशेष भोग लगाया गया। मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन व जलाभिषेक के लिए खोल दिए गए। पूर्व संध्या पर बाजार में व्रत का सामान व फल के लिए खूब भीड़ रही। बाजार में लोगों ने चौलाई के लड्डू, मेवे, कुट्टु का आटे की खूब खरीदारी की। वहीं फल खरीदने के लिए भी निरंजपुर मंडी, लालपुल, धर्मपुर, हनुमान चौक में लोग उमड़े। फलों के दाम सामान्य दिनों के मुकाबले अधिक रहे। सबसे ज्यादा इजाफा केले में दिखा। 40 रुपये दर्जन बिकने वाला केला 70 से 80 रुपये प्रति दर्जन बिका। इसके अलावा 60 रुपये बिकने वाला अंगूर 90 से 100 रुपये प्रतिकिलो रहा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago