उत्तराखण्ड

जी-20 सम्मेलन में अतिथियों की सुरक्षा में न हो कोई चुक, तैनात होंगे 2566 पुलिसकर्मी, आइजी समेत दो एसएसपी

उत्तराखंड में होने वाली पहली बार जी-20 सम्मेलन को लेकर सरकार ने कमर कस ली है, वहीं रामनगर में प्रस्तावित जी-20 सम्मेलन में आने वाले अतिथि कड़े सुरक्षा घेरे में रहेंगे। ऊधम सिंह नगर से लेकर नैनीताल तक सड़कों व आयोजन स्थल के बाहर पुलिस छावनी बनेगी। प्रदेश के 2566 पुलिस कर्मियों और आठ कंपनी पीएसी को सुरक्षा में लगाया जाएगा। आईजी समेत दो एसएसपी खुद भी मोर्चे पर डटे रहेंगे।

  1. 20 सीओ, 27 इंस्पेक्टर, 163 दरोगा नैनीताल में ड्यूटी देंगे
  2. 13 सीओ, 116 दरोगा उधम सिंह नगर में ड्यूटी पर होंगे तैनात
  3. 2 एसएसपी के साथ 12 एएसपी की जवाबदेही तय

जिम कॉर्बेट पार्क से सटे ढिकुली गांव में 28 से 30 मार्च तक जी-20 सम्मेलन प्रस्तावित है। प्रशासन की ओर से सड़कों की मरम्मत व दीवारों के रंगरोगन का कार्य कराया जा रहा है। अतिथियों के सुरक्षा की जिम्मेदारों दो जिलों के पुलिस कप्तानों की है। इनसे भी बड़ी जिम्मेदारी आइजी कुमाऊं डॉ. नीलेश आनंद भरणे की हो जाती है।

आईजी लगातार दोनों जिलों के अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। साथ ही कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। डिमांड के हिसाब से मुख्यालय को पत्र भेजकर फोर्स मंगाई जा रही है। 27 मार्च तक पुलिस दोनों जिलों में पहुंच जाएगी। पुलिस कर्मियों को ब्रीफ कर उनकी जिम्मेदारियां तय होंगी। सुरक्षा कर्मियों की संख्या पुलिस ने जारी की है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago