देश-विदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी में मासूम शर्मा के शो में चाकूबाजी, तीन युवकों के घायल होने की खबर

पंजाब यूनिवर्सिटी में शुक्रवार रात को आयोजित हरियाणवी गायक मासूम शर्मा के शो के दौरान युवाओं के दो गुटों में भिड़ंत हो गई। इस घटना में जमकर चाकू चले। घटना में तीन युवा घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि घायलों को पीजीआई में भर्ती कराया गया है। एक युवक के घायल होने की वीडियो इंटरनेट मीडिया पर भी वायरल हो गई। युवक के पैर और जांघ पर कई जगह चाकू से वार किए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। सिंगर मासूम शर्मा बीते कई दिनों से विवादों में हैं। उनके कई गाने यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। हाल ही में वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री से मिलने के बाद प्रसिद्ध सिंगर मासूम शर्मा ने कहा कि सरकार को गुमराह किया गया था।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह जानकारी नहीं है कि साइबर सेल ने जो 10 गाने डिलीट किए हैं, उनमें सात अकेले मेरे हैं। बाकी तीन गाने इसलिए डिलीट कर दिए गए, ताकि कोई यह आरोप ना लगा सके कि अकेले मासूम शर्मा के गाने डिलीट हुए हैं। मासूम के अनुसार मुख्यमंत्री ने उनके साथ न्याय करने का भरोसा दिलाया है और वे इस पूरे मामले की जांच कराएंगे।

हरियाणवीं गानों में गन कल्चर को लेकर कलाकारों के बीच चल रही आपसी लड़ाई थमने का नाम नहीं ले रही। कलाकारों ने मोर्चा खोल दिया है। वहीं, इस मामले में हरियाणा सरकार ने हस्तक्षेप किया है। चंडीगढ़ में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो गन कल्चर वाले गानों के विरुद्ध विधानसभा में कानून बनाया जाएगा। दूसरी तरफ, हरियाणा पुलिस के साइबर सेल की ओर से ऐसे गानों व गायकों की लिस्ट तैयार की जा रही है, जिसमें गन कल्चर को प्रोत्साहन मिल रहा है। इन गानों में शराब, बंदूक और हथियारों का प्रदर्शन किया गया है।

अभी तक इंटरनेट मीडिया से नौ गानों को हटाया जा चुका है, जिसमें संयोगवश जींद के जुलाना के ब्राह्मणवास के रहने गायक मासूम शर्मा के सात गाने शामिल हैं। गानों पर प्रतिबंध के मामले में कलाकार भी इंटरनेट मीडिया पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago