रानीखेत के बद्री व्यू इलाके में नई बस्ती के समीप देर रात दो झुग्गियों में आग लग गई। झुग्गियों में कबाड़ रखा हुआ था, जो आग को तेजी से फैलाने का कारण बना। आग धीरे-धीरे पास के आवासीय भवनों की ओर बढ़ने लगी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, हालांकि झुग्गियों और कबाड़ का काफी नुकसान हुआ है।
रहमत हुसैन के कबाड़ गोदाम में देर रात्रि आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच कर देर रात 2 बजे करीब आग पर काबू पाया गया। कबाड़ होने की वजह से आग बेकाबू हो रही थी।
– वंश नारायण यादव, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…