रुड़की:- रुड़की के भगवानपुर के रायपुर क्षेत्र स्थित एटेरो कंपनी के गोदाम में आग लगने से आफरा तफरी मच गई। गोदाम में मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।
पुलिस के अनुसार कंपनी के गोदाम में करीब 11 बजे अचानक आग लग गई। आग लगता देखकर कर्मचारियों ने सूचना कंपनी प्रबंधन को दी। साथ ही आग पर काबू करने की कोशिश की लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग तेजी से फैलने लगी।
कंपनी प्रबंधन में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही भगवानपुर, रुड़की, मंगलौर और लक्सर से फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू कर दिया है। घटनास्थल पर पुलिस भी मौजूद है। वहीं, बताया जा रहा है कि कंपनी में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाया जाता है। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…