देहरादून:- रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने निजीकरण के विरोध में आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। शनिवार को हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही मोर्चा के गढ़वाल संयोजक भी बनाए गए। कर्मचारी 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। इससे प्रदेश में बसों के पहिए थम सकते हैं। गांधी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण करने में तुली है।
निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग कई सालों से चल रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों को एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा बनाना पड़ा है। बताया कि मोर्चा गढ़वाल मंडल में 27 जनवरी को आईएसबीटी में धरना देगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जाती है तो 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेशभर मैं अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर बसों का संचालन बंद किया जाएगा। इस मौके पर हरि सिंह, केपी सिंह, राकेश पेटवाल और जय प्रकाश को संयुक्त मोर्चा का गढ़वाल संयोजक बनाया गया। बैठक में प्रदेश संयोजक दिनेश पंत, रविनंदन कुमार, राम किशन राम, परमजीत आदि मौजूद रहे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…