राष्ट्रीय

बिहार में होगी बड़े पैमाने पर बहाली, सीएम नीतीश कुमार ने 6837 को सौंपे नियुक्त पत्र

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं और अनुदेशकों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रुप से नवनियुक्त 10 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से आज विभिन्न विभागों के अंतर्गत नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं एवं श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत 496 अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनः हम बिहार के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और वहां की समस्याओं और जरूरतों से अवगत हो रहे हैं। हमलोगों को जिन समस्याओं या जरूरतों की जानकारी मिल रही है उनका यथाशीघ्र निराकरण किया जाएगा। बड़े पैमाने पर बहाली भी की जाएगी। इसके लिए विभागों में रिक्त पड़े पदों को चिन्हित किया जा रहा है। वर्ष 2005 के पहले बिहार की स्थिति काफी दयनीय थी जिससे आप सभी भंलीभांति अवगत हैं। हमलोग प्रारंभ से ही बिहार को आगे बढ़ाने में लगे लग हुए हुए हैं। केंद्र सरकार का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। मैं आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों से यही अपेक्षा करूंगा कि आप अपने दायित्वों का निर्वहन ठीक ढंग से करेंगे। मैं एक बार फिर से आप सभी नवनियुक्त अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।

जानिए, किस विभाग कितनों को मिला नियुक्ति पत्र
मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि आज इस नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के माध्यम से विभिन्न विभागों द्वारा चयनित 6,837 नवनियुक्त कनीय अभियंताओं एवं अनुदेशकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। नवनियुक्त 6,341 कनीय अभियंताओं में जल संसाधन विभाग के द्वारा नवचयनित 2,338 अभ्यर्थियों, योजना एवं विकास विभाग अंतर्गत नवचयनित 1273 अभ्यर्थियों, ग्रामीण कार्य विभाग अंतर्गत नवचयनित 759 अभ्यर्थियों, पथ निर्माण विभाग के द्वारा नवचयनित 530 अभ्यर्थियों लघु जल संसाधन विभाग अंतर्गत नवचयनित 484 अभ्यर्थियों, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग अंतर्गत नवचयनित 478 अभ्यर्थियों, भवन निर्माण विभाग अंतर्गत नवचयनित 430 अभ्यर्थियों तथा नगर विकास एवं आवास विभाग के माध्यम से नवचयनित 49 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जा रहा है। मैं उन सभी विभागों को धन्यवाद देता हूं, जिनके द्वारा आप सभी अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।  नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने स्वागत संबोधन किया जबकि श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनंद ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, उर्जा, योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, नगर विकास एवं आवास मंत्री नितिन नवीन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज कुमार सिंह, लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन, श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद शामिल थे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago