उत्तराखण्ड

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 316 पदों के लिए सिर्फ होगी लिखित परीक्षा, दोबारा नहीं होगी शारीरिक परीक्षा

देहरादून: पेपर लीक मामले में रद्द की गई वन दरोगा भर्ती में दोबारा शारीरिक परीक्षा नहीं होगी। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से 316 पदों के लिए सिर्फ लिखित परीक्षा कराई जाएगी। नए साल में मार्च के दूसरे सप्ताह तक चयन आयोग लिखित परीक्षा आयोजित कर सकता है।एसटीएफ की जांच में पेपर लीक कर नकल करने की पुष्टि होने के बाद ने वन दरोगा, स्नातक स्तरीय, सचिवालय रक्षक भर्ती को रद्द कर दोबारा से लिखित परीक्षा कराने का फैसला लिया, लेकिन वन दरोगा के 316 पदों के लिए लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा कराई गई थी। पर आयोग ने स्पष्ट किया कि पूर्व में दरोगा भर्ती के लिए अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा को क्वालीफाई कर चुके हैं।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

लिखित परीक्षा में पेपर लीक होने से भर्ती में गड़बड़ी हुई है, जिससे अब आयोग दोबारा से शारीरिक परीक्षा नहीं कराएगा। आयोग की ओर से यह भी निर्णय लिया गया कि वन दरोगा की दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिन्होंने पूर्व में परीक्षा दी है। आवेदन कर परीक्षा न देने वाले अभ्यर्थी भी दोबारा होने वाली परीक्षा में नहीं बैठेंगे और न ही नए अभ्यर्थियों को आवेदन का मौका मिलेगा।

51,961 अभ्यर्थियों ने दी थी लिखित परीक्षा

वन दरोगा भर्ती के लिखित परीक्षा 51,961 अभ्यर्थियों ने दी थी। परीक्षा के लिए 83,776 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 दिसंबर 2019 को विज्ञापन जारी किया था। 16 से 21 जुलाई 2021 तक ऑनलाइन परीक्षा कराई थी। आठ जनवरी 2022 को परीक्षा का परिणाम घोषित किया। परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट लिया गया था।

वन दरोगा भर्ती के लिए दो परीक्षाएं होती हैं, जिसमें लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा होती है, लेकिन दोबारा से इन पदों के लिए शारीरिक परीक्षा नहीं कराई जाएगी। अभ्यर्थी पूर्व में शारीरिक टेस्ट पास कर चुके हैं। –जीएस मर्तोलिया, अध्यक्ष, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago