उत्तराखण्ड

जाम से मिलेगी मुक्ति, चारधाम यात्रा के वाहनों की होगी ऑनलाइन चेकिंग

उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा शुरू में अब कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में यात्रा सुगम और सरल बनाने के लिए संबंधित विभागों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उधर, इसी सप्ताह चारधाम यात्रा पर आने वाले वाहनों की चेकिंग के लिए चेक पोस्ट भी शुरू होने वाले हैं। इन चेक पोस्ट पर जाम न लगे इसके लिए इस बार वाहनों की ऑनलाइन चेकिंग की व्यवस्था की जा रही है। परिवहन विभाग पुलिस व अन्य विभागों के साथ मिलकर इसकी तैयारी कर रहा है। इस व्यवस्था के शुरू होने से वाहनों को हर चेक पोस्ट पर जांच कराने की जरूरत नहीं होगी। एक जगह जांच पूरी होने के बाद वाहन व यात्रियों से संबंधित डाटा सभी चेक पोस्ट तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंच जाएगा।

इसके बाद वाहन का नंबर कंप्यूटर पर दर्ज करने के कुछ ही देर बाद सभी जानकारी स्क्रीन पर दिख जाएगी। इससे जाम व चेक पोस्ट पर लगने वाली लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी। आरटीओ और चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी संदीप सैनी ने बताया, इस बार वाहनों की ऑनलाइन चेकिंग के लिए विभिन्न विभागों के साथ मिलकर योजना बनाई गई है। इससे चेक पोस्ट पर लगने वाले जाम से छुटकारा तो मिलेगा ही साथ ही यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। उधर, आईजी गढ़वाल व चारधाम यात्रा के नोडल अधिकारी राजीव स्वरूप ने बताया, वाहनों की ऑनलाइन जांच के लिए योजना बनाई गई है। यात्रा शुरू होने से पहले इसे लागू किया जाएगा। निश्चित तौर पर इससे जाम की समस्या से निपटने में सहायता मिलेगी।

चारधाम आने वाले वाहनों की चेकिंग ब्रह्मपुरी, भद्रकाली, कोठालगेट और हरबर्टपुर-कटापत्थर पर होगी। यहां परिवहन विभाग के कर्मचारी वाहनों के ग्रीन व ट्रिप कार्ड के साथ यात्रियों की भी जांच करेंगे। यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर यात्री एआरटीओ कार्यालय, जांच केंद्र के साथ मोबाइल नंबर पर शिकायत कर सकेंगे। इसके अलावा वाहन चालक या टूर ऑपरेटर की मनमानी की शिकायत भी यात्री कर सकेंगे। मोबाइल नंबर जल्द जारी किया जाएगा। वहीं, ओवररेटिंग रोकने के लिए विभाग की ओर से वाहनों का किराया भी तय किया गया है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago