उत्तराखण्ड

पुलिसकर्मियों की ACR दर्ज करने में आएगी पारदर्शिता, डीजीपी अभिनव कुमार ने बनाई चार सदस्यीय समिति

देहरादून : पुलिस में कर्मचारियों की वार्षिक मंतव्य (एसीआर) दर्ज करने के संबंध में एडीजी एडमिन की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि इससे एसीआर दर्ज करने में निष्पक्षता और पारदर्शिता का ज्यादा ध्यान रखा जा सकता है। ताकि, ग्रेडिंग सिस्टम में एकरूपता लाई जा सके। इस समिति में एडीजी एडमिन समिति के अध्यक्ष और पुलिस आईजी कार्मिक, आईजी पीएसी और आईजी इंटेलीजेंस सदस्य होंगे।

डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस कप्तानों को अपराध पीड़ित योजनाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी अपराध पीड़ित योजना के भुगतान प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान पाया गया कि कुल अपराध के सापेक्ष अपराध पीड़ित सहायता पाने वाले लाभार्थियों की संख्या बेहद कम है। ऐसे में उन्होंने सभी पुलिस कप्तानों, थाना प्रभारियों और विवेचना अधिकारियों को इन योजनाओं के प्रति जागरुकता बढ़ाने को कहा है। इसके लिए न्यायालयों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में आवेदनों को लेकर जागरुकता फैलाई जाए।

डीजीपी ने बताया कि उत्तराखंड में इस वक्त उत्तराखंड अपराध से पीड़ित योजना 2013 और केवल महिला पीड़ितों को प्रतिकर धनराशि भुगतान के लिए उत्तराखंड यौन अपराध एवं अन्य अपराधों से पीड़ित उत्तरजीवी महिलाओं हेतु प्रतिकार योजना 2020 लागू है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago