टिहरी: टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक की बीडीसी बैठक में प्रतिभाग करने एक साथ बस में बैठकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी रवाना हुए। घनसाली में आज बीडीसी की बैठक होनी है। जिला मुख्यालय नई टिहरी से घनसाली की दूरी लगभग 70 किलोमीटर है। पहली बार अधिकारी बीडीसी बैठक में शामिल होने के लिए एक साथ बस में रवाना हुए हैं। इससे पहले जब भी बीडीसी बैठक होती थी, सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने-अपने वाहन लेकर बैठक में जाया करते थे। कलेक्ट्रेट परिसर से शनिवार को सभी विभागीय अधिकारी 32 सीटर बस में सवार होकर घनसाली के लिए रवाना हुए।
डीएम मयूर दीक्षित की इस पहल के स्थानीय लोगों ने सराहना की है। माना जा रहा है कि अधिकारियों के एक साथ बस में जाने से मितव्यता कम होगी। इस नवाचार पहल बताया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…