उत्तराखंड:- चारधाम यात्रा में इस बार दक्षिण भारत सहित गैर-हिंदीभाषी यात्री भी साइनबोर्ड की सूचनाएं पढ़ सकेंगे। इसके लिए पर्यटन विभाग ने ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगा दिए हैं। जल्द ही एआरटीओ कार्यालय, आईएसबीटी, नटराज चौक सहित अन्य स्थानों पर भी 11 भाषाओं वाले साइनबोर्ड लगाए जाएंगे।
चारधाम यात्रा में दक्षिण भारतीय राज्यों से आने वाले यात्रियों के सामने सबसे ज्यादा परेशानी भाषा की आती थी। उन्हें साइन बोर्ड पर सूचनाएं पढ़ने के लिए अपने एजेंट पर ही निर्भर रहना पड़ता था। पिछले साल तत्कालीन जिला पर्यटन अधिकारी ने दक्षिण भारतीय यात्रियों की सुविधा के लिए तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम, मराठी, गुजराती आदि भाषा के साइनबोर्ड बनाने की सलाह अधिकारियों को दी थी।
अब पर्यटन विभाग की ओर से चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगा दिए गए हैं। इसके अलावा, अब ऋषिकेश शहर में भी यात्रा संबंधी जानकारियों के बोर्ड सभी 11 भाषाओं के लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रांजिट कैंप में 11 भाषाओं में साइनबोर्ड लगाए गए हैं। एआरटीओ कार्यालय, आईएसबीटी और अन्य स्थानों पर भी वह साइनबोर्ड लगाए जाएंगे। – नरेंद्र क्वीरियाल, अपर आयुक्त गढ़वाल
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…