महाराजगंज सड़क हादसे में तीन छात्राओं की मौत, 11 को गंभीर चोटें

उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन छात्राओं की मौत हो गई, जबकि 11 गंभीर घायल हो गईं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी बोलेरो में सवार होकर बोर्ड परीक्षा देने के लिए जा रही थीं। पुलिस जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, बृजमनगंज थाना इलाके के फरेंदा-धानी मार्ग स्थित गांव सिकंदरा जीतपुर के पास मंगलवार को एक बोलेरो का अचानक टायर फट गया। बोलेरो तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में बोलेरो सवार तीन छात्राओं की मौत हो गई। जबकि बोलेरो चालक समेत आठ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि मृत तीनों छात्राओं के शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, छात्राएं बोलेरो में सवार होकर महेश राम अशोक कुमार इंटरमीडिएट कॉलेज में बोर्ड परीक्षा देने जा रही थीं। जैसे ही बोलेरो फरेंदा-धानी मार्ग स्थित गांव सिकंदरा जीतपुर के पास एक पेट्रोल पंप के सामने पहुंची अचानक टायर फट गया। हादसे में बोलेरो सवार चांदनी पटेल (17) और प्रियंका (16) निवासी करमहवा बुजुर्ग थाना पुरंदरपुर, प्रीति (17) निवासी बरगदवा विशुनपुर की मौत हो गई। जबकि चालक रियाज (28) के साथ ही छात्राएं नंदनी (16), रिमझिम (17) चांदनी (16) मनीषा (16) सोनी (17) प्रियंका (17) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

सभी घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची इन छात्राओं के परिजन बदहवास हो गए। पुलिस के अनुसार घायलों का उपचार किया जा रहा है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago