एपी, फ्रेमोंट (US):- पूर्वी नेब्रास्का में एक छोटा विमान दुर्घटना का शिकार हो गया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात एक छोटा विमान क्रैश होकर एक नदी में गिर गया।
डॉज काउंटी शेरिफ कार्यालय के सार्जेंट ब्री फ्रैंक ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि विमान प्लैट नदी के किनारे यात्रा कर रहा था और रात 8.15 बजे फ्रेमोंट के दक्षिण में पानी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
फ्रैंक ने पुष्टि की कि तीन लोगों के शव बरामद किए गए हैं। अधिकारियों ने मृतकों की पहचान तुरंत जारी नहीं की। शेरिफ कार्यालय ने कहा कि संघीय विमानन प्रशासन और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ओमाहा से लगभग 59.5 किलोमीटर पश्चिम में स्थित फ्रीमोंट के पास जांच की निगरानी करेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…