उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में भूकंप के तीन तीव्र झटके, लोग हुए दहशत में

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप का असर दिखते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। भीषण ठंड के बीच भूकंप के झटकों ने इलाके में रहने वाले लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाई हैं। वहीं, अभी तक भूकंप में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं आई है।

उत्तरकाशी: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में शुक्रवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से धरती हिल गई। भूकंप के झटके सुबह 7 बजकर 42 मिनट पर महसूस किया गया। झटके इतने तेज थे कि लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता और केंद्र को लेकर अभी कोई आधिकारिक रिपोर्ट नहीं आई है। भूकंप के झटके काफी कमजोर थे, लेकिन लोगों को धरती हिलती महससू हुई। हालांकि, स्थानीय प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही, भूकंप से हुए नुकसान की भी पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जान-माल की हानि की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति का जायजा ले रहा है और राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा गया है। भूकंप के झटकों के कारण लोग काफी डरे हुए हैं और लगातार बाद के झटकों की आशंका जता रहे हैं। उत्तरकाशी में अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं, क्योंकि यह क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों को अफवाहों से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
म्यांमार में आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, शुक्रवार को म्यांमार में रिक्टर स्केल पर 4.8 तीव्रता का भूकंप आया। 4.8 तीव्रता का भूकंप रात 12:53 बजे 106 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके बाद उत्तरकाशी में आए भूकंप को आफ्टरशॉक इफेक्ट के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, म्यांमार भूकंप में भी किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago