उत्तराखण्ड

तीन बार के विधायक रहे बसपा नेता हरिदास भाजपा में शामिल

हरिद्वार:-  झबरेड़ा विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे बसपा नेता हरिदास भाजपा में शामिल हो गए। शनिवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय  में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर हरिद्वार संसदीय सीट के भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत, चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक सांसद नरेश बंसल और कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी भी मौजूद थे। उधर, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शीशपाल ने कहा, हरिदास बसपा मंठ नहीं थे। उन्हें पहले ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

इधर, सियासी हलकों में यह चर्चा रही कि हरिदास ने हरिद्वार सीट से भावना पांडेय को प्रत्याशी बनाए जाने से नाराज होकर अपने समर्थकों के साथ भाजपा से जुड़ गए। प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने कहा, देश का सर्व समाज, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के लिए मोदीजी के नेतृत्व में एक हो रहा है। लिहाजा, एनडीए का 400 पार होना और फिर से मोदी सरकार आना तय है। कहा, वरिष्ठ नेता हरिदास का आना बताता है कि देवभूमि के सभी धर्मों, जातियों, क्षेत्रों एवं वर्गों का समर्थन मोदी को हासिल हो गया है। देशवासियों का आशीर्वाद और प्रभु श्रीराम की कृपा आज मोदी के साथ है।

हरिदास ने कहा, पीएम मोदी का नेतृत्व और सर्व समाज के लिए किए कामों से प्रभावित होकर आज हम सब यहां हैं। कहा, पहली बार समाज के पिछड़े वर्गों के लिए किसी केंद्र सरकार ने इतने ऐतिहासिक कार्य किए हैं। धामी सरकार के नेतृत्व में राज्य का जिस तरह विकास हो रहा है उसको देखते हुए हम सबको नैतिक जिम्मेदारी महसूस हुई कि उत्तराखंड का दशक लाने के मिशन में हम भी अपना योगदान दें। भगवानपुर विस सीट पर बगावत कर बसपा टिकट पर चुनाव लड़े सुबोध राकेश फिर से भाजपा में वापसी कर सकते हैं। सुबोध ने 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। वह अपनी भाभी ममता राकेश से चुनाव हार गए थे। 2022 में उन्हें पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वह बागी हो गए और बसपा के टिकट पर चुनाव लड़े। भाजपा ने उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। अब लोस चुनाव के बहाने भाजपा में वापसी हो सकती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago