कोटद्वार:- कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत बीईएल रोड पर डंपर की चपेट में आने से तीन श्रमिकों की मौत हो गई। मृतक श्रमिक काशीपुर के बताए जा रहे हैं। घटनाक्रम के अनुसार बीईएल रोड पर फैक्ट्री गेट के समीप सीमेंट से लदा एक डंपर खराब हो गया। सीमेंट से लदे एक दूसरे डंपर से खराब डंपर को खींचने की कोशिश करने लगे।
मौके पर दोनों डंपरों के स्वामी काशीपुर निवासी सोहन सिंह व लखविंदर सिंह के साथ ही डंपर चालक अशोक भी मौजुद था। जिस वक्त खराब डंपर को खींचने की कोशिश की जा रही थी, तभी पीछे से आ रहे बजरी से भरे एक डंपर ने खराब डंपर के पीछे टक्कर मार दी। जिससे खराब डंपर के आगे खड़े अशोक, लखविंदर व सोहन की दोनों डंपरों के बीच कुचलने से मौत हो गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव मय टीम मौके पर पहुंच गए हैं। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि टक्कर मारने वाले डंपर को क़ब्ज़े में ले लिया गया है। बताया कि डंपर चालक फरार है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…