उत्तर प्रदेश:- सावन के चौथे सोमवार को बोल बम के जयकारे लगाते हुए 171 फीट की तिरंगा कांवड़ यात्रा निकाली गई। उत्साह से लबरेज कांवड़िया शाहगढ़ चौराहे से कांवड़ लेकर धोपाप घाट पहुंचे। वहां आदि गंगा गोमती से कांवड़ भरकर बाबा जनवारीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। तिरंगा कांवड़ यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। इस धार्मिक आयोजन में देश भक्ति का भी प्रभाव दिखा।
171 फीट लंबी कांवड़ यात्रा सोमवार सुबह शाहगढ़ चौराहे से शुरू हुई। लंभुआ की उप जिलाधिकारी विदुषी सिंह ने कांवड़ की पूजा-आरती की। पुलिस उपाधीक्षक अब्दुस सलाम खान ने भगवा झंडा दिखाकर कांवड़ यात्रा को रवाना किया। करीब 13 किमी की इस यात्रा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया जिसमें महानगर के तमाम कलाकारों ने हिस्सा लिया। नगर में 10 स्थानों पर कांवड़ पर पुष्पवर्षा की गई।
कांवड़ निर्माण समिति के अध्यक्ष दिलीप अग्रहरि का कहना है कि यह देश की सबसे लंबी तिरंगा कांवड़ है। पिछले साल 161 फीट की कांवड़ से बाबा जनवारीनाथ का जलाभिषेक किया गया था। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी तिरंगा कांवड़ की लंबाई 10 फीट बढ़ाई गई है। प्रतिवर्ष सावन के अंतिम सोमवार को यह भव्य कावड़ यात्रा निकाली जाती थी। इस बार सावन के अंतिम सोमवार को रक्षाबंधन पर्व होने के कारण इसका आयोजन चौथे सोमवार यानी 12 अगस्त को किया गया। यह कांवड़ यात्रा पिछले 11 वर्षों से निकाली जा रही है। शुरुआत में तिरंगा कांवड़ की लंबाई 51 फीट थी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…