उत्तराखण्ड

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण में किया सीमित संख्या का निर्धारण

उत्तराखंड:-  चारधामों की धारण क्षमता और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए सीमित संख्या तय कर दी है। इसके आधार पर मई माह में यात्रा करने के लिए पंजीकरण फुल हो चुके हैं। अब तक 16 लाख से अधिक श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है, लेकिन केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री की यात्रा करने के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इसकी तस्दीक यात्रा पंजीकरण और केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के आंकड़े कर रहे हैं।

चारधामों की धारण क्षमता को देखते हुए दर्शन के लिए लगने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण के लिए संख्या तय कर दी है। पर्यटन विभाग के अनुसार, 10 से 31 मई तक की यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण फुल हो चुके हैं। यात्रा पर आने के लिए श्रद्धालुओं को जून महीने में पंजीकरण की तिथि उपलब्ध है।

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए यमुनोत्री धाम में प्रतिदिन 9,000 यात्री, गंगोत्री में 11 हजार, केदारनाथ में 18 हजार और बदरीनाथ धाम में 20 हजार यात्रियों की संख्या तय की गई है। इसमें ऑफलाइन पंजीकरण करने वाले श्रद्धालु शामिल नहीं है। धामों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए स्लॉट और टोकन की व्यवस्था बेहतर ढंग से लागू की जाएगी। धाम में पहुंचने पर श्रद्धालुओं को दर्शन करने का समय दिया जाएगा। केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग के लिए मारामारी है। मई व जून माह में हेली सेवा की बुकिंग फुल हो चुकी है, जबकि सितंबर के लिए 85 प्रतिशत और अक्तूबर के लिए 35 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग हो गई है।

 

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago