उत्तराखण्ड

राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई यू कोट वी पे योजना के तहत 24 विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

देहरादून : राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए धामी सरकार अथक प्रयास कर रही है। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई यू कोट वी पे योजना के तहत 24 विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन कर उन्हें पर्वतीय क्षेत्रों में तैनाती दी गई। पर्वतीय क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों को बाल रोग, जनरल सर्जन, एमडी मेडिसिन डॉक्टर मिले हैं। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल पाएगा। यू कोट वी पे योजना के तहत सरकार की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों को चार लाख और सुपर स्पेशियलिस्ट को छह लाख रुपये प्रति माह मानदेय तय किया गया है। स्वास्थ्य विभाग लंबे समय से राज्य के पर्वतीय जिलों में स्पेशियलिस्ट और सुपर स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने की कवायद कर रहा है। योजना के तहत में 24 डॉक्टरों का चयन किया गया है। इनमें पैथोलॉजिस्ट, गायनोलॉजिस्ट, एनेस्थेटिक, सर्जन, पीडियाट्रिक, ऑर्थोपेडिक डॉक्टर शामिल हैं। चयनित स्पेशियलिस्ट डॉक्टरों की संविदा पर तैनाती के आदेश जारी किए गए।

सचिव ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से यू कोट वी पे के तहत सभी डॉक्टरों की तैनाती संविदा के आधार पर की जा रही है। पहाड़ी जिलों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, दवाइयां, आधुनिक चिकित्सा उपकरण की सुविधाएं तो हैं, लेकिन प्रदेश के कुछ स्थानों पर स्पेशियलिस्ट डाक्टरों के रिक्त पदों के कारण लोगों को बेहतर सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहीं हैं।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती

आर्थो सर्जन डॉ. महेश चंद्रा को उप जिला चिकित्सालय (एसडीएच) काशीपुर, एनेस्थेटिक्स डॉ. रोहित को सीएचसी बेतालघाट, एनेस्थेटिक्स डॉ. संजय कोट को सीएचसी सितारगंज, ईएनटी डाॅ. विपिन सिंघल को एसडीएच रुड़की, ईएनटी डॉ. तोसी जनार्दन को एसडीएच रानीखेत, एमडी मेडिसिन डॉ. संदीप टंडन को जिला अस्पताल हरिद्वार, एमडी मेडिसिन डॉ. प्रीति यादव को जिला अस्पताल चंपावत, एमडी मेडिसिन डॉ. शैलेंद्र कुमार को एसडीएच कोटद्वार, जनरल सर्जन डॉ. राजीव गर्ग को एसडीएच ऋषिकेश, डॉ. कुमार सेन नडकरणी को सीएचसी थैलीसैंण, डॉ. सुरेश वशिष्ठ को हरिद्वार, डॉ. प्रणाम सिंह प्रताप को एसडीएच रुड़की, डॉ. पुनीत बंसल को एसडीएच बाजपुर, डॉ. भानु प्रताप शर्मा को महिला अस्पताल सिमली, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुराधा कुशवाह को सीएचसी सितारगंज, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. सुमन शर्मा को एसडीएच कर्णप्रयाग, पैथोलाॅजिस्ट डॉ. रश्मि संजय कोट को एसडीएच टनकपुर, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश चंद सिंह को सीएचसी डीडीहाट, डॉ. भारत गुप्ता को एसडीएच रुड़की, डॉ. ओम प्रकाश को सीएचसी बेरीनाग, डॉ. उमाशंकर सिंह रावत को सीएचसी अगस्त्यमुनि, डॉ. कनिका महेता को सीएचसी सितारगंज, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. शंभू कुमार झा को एसडीएच हरिद्वार और डॉ. देवेंद्र सिंह को सीएचसी सितारगंज में तैनात किया गया।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago