उत्तराखंड:- पर्यटन और तीर्थाटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी और ऋषिकेश की यात्रा के लिए पैकेज दरें तय कर दी हैं। इन धार्मिक स्थलों की यात्रा के लिए तीन अक्तूबर को मुंबई से बदरी-केदार, कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस शुरू होगी।
पैकेज दर में केदारनाथ हेली सेवा के साथ ठहरना, खाना और बस सुविधा भी शामिल है। उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के निदेशक सुमित पंत ने बताया, पैकेज दरों में पर्यटकों को बदरी व केदार धाम व कार्तिक स्वामी के दर्शन कराने साथ योग नगरी ऋषिकेश का भ्रमण कराया जाएगा।
इसके लिए विशेष ट्रेन मुंबई से ऋषिकेश तक चलेगी। जहां से पर्यटकों को बस के माध्यम से उक्त स्थलों तक ले जाएंगे। केदारनाथ धाम के दर्शन के लिए पैकेज में केदारनाथ हेली सेवा का किराया शामिल है। स्टैंडर्ड श्रेणी के लिए प्रति यात्री 56,325 रुपये और डीलक्स श्रेणी के लिए 59,730 रुपये लिया जाएगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…