देहरादून: नई दिल्ली में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत उत्तराखंड भाजपा के 10 दिग्गज नेता होंगे। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेंगे। ये सभी नेता राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य होने के नाते बैठक में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री को पहले रविवार को बागेश्वर से देहरादून लौटना था, लेकिन मौसम की खराबी के कारण वह खटीमा से ही सड़क मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना हो गए। जोशीमठ में कैंप कर रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी देर रात दिल्ली पहुंच जाएंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नेतृत्व पिछले तीन महीने के सांगठनिक कार्यक्रमों की समीक्षा करेगा। प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन से केंद्रीय नेतृत्व के दिए कार्यक्रमों की जानकारी ली जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष संगठन के विस्तार और पदाधिकारियों के प्रवास के बारे में जानकारी दे सकते हैं। सीएम धामी हाल ही में आयोजित ग्राम चौपाल व मंत्रियों के रात्रि प्रवास की जानकारी दे सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री धामी अवसर मिलने पर केंद्रीय नेतृत्व के समक्ष जोशीमठ भू-धंसाव के बारे में अब तक की रिपोर्ट दे सकते हैं। इसके अलावा तीन महीने में सरकार की ओर से राज्य विकास में किए गए कार्यों और फैसलों का रिपोर्ट कार्ड भी रखा जाएगा।
सीएम पुष्कर सिंह धामी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, सांसद अजय टम्टा, राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत व त्रिवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहेंगे।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…