आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरिद्वार में विकसित किए जा रहे सिटी फॉरेस्ट का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। ऑनलाइन उद्घाटन के बाद नगर वन आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
वन विभाग की ओर से कनखल स्थित दक्ष मंदिर के सामने गंगा के पार गंगा वाटिका को नगर वन बनाया जा रहा है। नगर वन बनाने के लिए वन विभाग की ओर से रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए हैं। जापान की मियावाकी विधि से यहां प्राकृतिक वन तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा वन विभाग ने पर्यटकों की सुविधा के लिए कई अन्य कार्य भी किए हैं। एक पार्क भी बनाया गया है।
इससे पहले इस नगर वन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पर्यावरण दिवस पर करना था, लेकिन तब कार्यक्रम नहीं हो सका। हरिद्वार रेंज के रेंजर दिनेश प्रसाद नौड़ियाल ने बताया कि सुबह नौ बजे प्रधानमंत्री नगर वन का ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। इसकी सभी तैयारियां कर ली गई हैं।
इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…
बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…
आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…
'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…
भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…