उत्तराखण्ड

पर्यटन विभाग की बैठक: कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए नए योजना का अनुमोदन

पिथौरागढ़:-  भारतीय क्षेत्र से पवित्र कैलाश (कैलाश मानसरोवर) के दर्शन के लिए एसओपी बनाई जाएगी। इसके लिए जल्द पर्यटन विभाग की बैठक होगी। 18 हजार फुट पर स्थित ओल्ड लिपुपास से कैलाश के दर्शन के लिए पर्यटन विभाग ने पूरे रूट का निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट भेज दी है। भारत-चीन सीमा विवाद के बाद भारतीय पर्यटक पवित्र कैलाश मानसरोवर के दर्शन के लिए नहीं जा रहे हैं। जिसको देखते हुए पर्यटन विभाग ने ओल्ड लिपुपास से दो किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर 18 हजार फुट से पर्यटकों को पवित्र दर्शन कराने की योजना बनाई।

इसके लिए पर्यटन विभाग ने रक्षा मंत्रालय से अनुमति मांगी। बताया जा रहा है कि जल्द अनुमति मिलने वाली है। इसके बाद पर्यटकों को ऑल ट्रेवल व्हीकल से आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान दर्शन कराएंगे। चीन सीमा करीब होने से अभी तक दर्शन की अनुमति नहीं मिल पाई है। सरकार ने पर्यटन विभाग को यहां से दर्शन कराने के लिए एसओपी (गाइड लाइन) बनाने की जिम्मेदारी दी है। पर्यटन विभाग ने गाइडलाइन बनाने का कार्य शुरू भी कर दिया है। जल्द ही बैठक के बाद पर्यटकों को दर्शन कराने के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago