उत्तराखण्ड

दिल्ली-एनसीआर और यूपी के महानगरों की खराब हवा से नैनीताल में बढ़ा पर्यटन

नैनीताल:-  दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश के महानगरों की खराब हवा ने नैनीताल के पर्यटन में बढ़ोतरी कर दी है। जिसके चलते नगर के अधिकांश होटल पैक हो गए। आने वाले दिनों में भी सैलानियों की आमद में बढ़ोतरी की उम्मीद है। दीपावली के एक पखवाड़े के बाद पर्यटकों के उमड़ने से कारोबारी भी उत्साहित हैं। शुक्रवार को नगर के पर्यटन स्थलों में खासी भीड़ नजर आई। भोटिया व तिब्बती बाजार में खरीदारी करने वाले सैलानी काफी संख्या में नजर आए। स्नोव्यू, चिड़ियाघर, केव गार्डन, हिमालय दर्शन व वाटरफाल में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। मालरोड में बड़ी संख्या में सैलानियों की चहलकदमी रही।

नौका विहार करने वाले सैलानियों का तांता लगा रहा। शाम के समय सूर्यास्त का आनंद उठाने के लिए सैलानी हनुमानगढ़ी पहुंचे हुए थे। इस बीच नगर की यातायात व्यवस्था मामूली व्यवधान रहा। नैनीताल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट के बताया कि यूपी समेत दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण के वृद्धि के चलते सैलानी पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचने लगते हैं। उम्मीद है कि अगले कुछ दिन सैलानियों की आमद में वृद्धि रहेगी।

एसोसिएशन के पीआरओ रुचिर साह के अनुसार कैंची धाम के प्रति बढ़ती आस्था के बाद नैनीताल से लेकर कैंची धाम तक पर्यटन कारोबार अब ऑफ सीजन में भी चलने लगा है। यह धार्मिक के साथ ही नैसर्गिंक पर्यटन के लिए सुखद संकेत है। नैनीताल में वायु प्रदूषण की धुंध शुक्रवार को छंट गई। एरीज के मुताबिक पौल्यूटेड मैटर (पीएम ) 2.5 का स्तर 30 पहुंच गया है, जबकि गतबदिवस 60 पार कर गया था। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान एरीज के निदेशक व वायुमंडलीय विज्ञानी डा मनीष नाजा ने बताया कि तापमान में गिरावट के कारण क्षेत्र धुंध की परत छा गई थी। यह परत जमीन से एक समिति ऊंचाई के बीच छाई रही।

वातावरण में मौजूद तमाम प्रदूषित कार्बनिक कण वायुमंडल की परतों में फंसे रह जाते है, जो धुंध के रूप में वातावरण में छा जाते हैं। इधर प्रदूषण का सुपरविजन करने वाले एरीज के शोध छात्र विकास रावत ने बताया कि दीवाली के दौरान नैनीताल समेत समीपवर्ती क्षेत्रों में वायु प्रदूषण का स्तर चार गुना बढ़ गया था, जो जल्द ही सामान्य अवस्था में पहुंच गया था। इधर पिछले चार दिनों से पुनः प्रदूषण में वृद्धि दर्ज की जा रही थी, आज यह सामान्य जा पहुंचा है। तराई व भाभर मैदानी क्षेत्रों का प्रदूषण यहां तक पहुंच जाता है। आने वाले दिनों में भी धुंध छाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। बारिश या तेज हवा ही प्रदूषण से मुक्ति दिला सकती है।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

5 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

5 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

5 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

5 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago