उत्तर प्रदेश

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का दावा, महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालुओं की होगी उपस्थिति

उत्तर प्रदेश:-   पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ अगले साल प्रयागराज में होगा। 2019 में हुए अर्ध कुंभ में 24 करोड़ श्रद्धालु आए थे। इस बार जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ में 50 करोड़ श्रद्धालु आएंगे। तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विभिन्न योजनाओं के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के काम हो रहे हैं। दो दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तैयारियों की समीक्षा की है। 10 दिसंबर तक सारे काम पूरे होंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी 10 दिसंबर के बाद कभी भी आ सकते हैं। पर्यटन मंत्री मंगलवार को लोकभवन में मीडिया को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि संस्कृति विभाग पूरे विश्व में कुंभ का प्रचार करेगा। हर राज्य व उसकी राजधानी में, यूपी के सभी मंडल पर आयोजन होंगे। सभी अकादमियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। पूरे प्रदेश में रोड शो, बाल कुंभ, कवि कुंभ, भक्ति कुंभ और कला संस्कृति कुंभ का आयोजन होगा। फोटो प्रतियोगिता और प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। उप शास्त्रीय गायन, वादन होगा। पेंटिंग और छायांकन प्रदर्शनी भी होगी।

भारतीय नाट्य अकादमी नाट्य प्रस्तुति का आयोजन करेगा। लोक जनजाति संस्थान प्रस्तुति देगा। रंगोली बनाएगा। पुरातत्व निदेशालय कुंभ पर ओपन क्विज कराएगा। मंडल स्तर कार्यक्रम में पर्यटन, धर्मार्थ कार्य, सूचना विभाग और शैक्षिक संस्थान को जोड़ेंगे। आयोजन में कलाकार भी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि मंगलवार से कार्यक्रम प्रारंभ हो रहे हैं। जीपीओ पार्क से अभिनंदन रोड शो निकलेगा। शाम 6 बजे 1090 मरीन ड्राइव पर समापन होगा। नेपाल, मॉरीशस, इंडोनेशिया, श्रीलंका कंबोडिया, गुयाना, दक्षिण अफ्रीका, त्रिनाड़ी, फिजी, सूरी नाम, थाईलैंड और सिंगापुर समेत आधा दर्जन देशों में रोड शो होंगे।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

8 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

8 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

8 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

8 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

8 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

8 months ago