उत्तराखण्ड

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने श्रद्धालुओं से की अपील, बारिश के मौसम में सीनियर सिटीजन न करें यात्रा

देहरादून :- पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा की अगर मौसम बिगड़ने से उत्तराखंड की चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है, तो इसमें विभागीय मंत्री क्या कर सकता है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारों धामों की यात्रा के दौरान अब तक 3 लाख 78 हजार से ज्यादा श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं और आने वाले दिनों में भी यह संख्या और बढ़ेगी।

मौसम के बदले मिजाज को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि वह सभी श्रद्धालुओं से अपील कर रहे हैं कि इस बदले मौसम के मिजाज पर सीनियर सिटीजन को खासतौर से यात्रा नहीं करनी चाहिए, और चारों धामों में जिस प्रकार से परिस्थितियां बदली है उसमें तो किसी भी सीनियर सिटीजन को यात्रा करने की सलाह सरकार नहीं दे रही है।

कोशिश यहीं होनी चाहिए कि जब मौसम साफ हो सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हो तो यात्रा प्रारंभ करनी चाहिए। इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने कहा कि वह श्रद्धालुओं से भी अपील कर रहे हैं कि केदारनाथ सहित अन्य धामों में जब तक बारिश हो रही है तब तक उन्हें अपनी यात्रा स्थगित करनी चाहिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

7 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

7 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

7 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

7 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

7 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

7 months ago