उत्तराखण्ड

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने की बैठक

देहरादून:-  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने बुधवार को चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा प्रदेश की प्रतिष्ठा का विषय है। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं होगी। उन्होंने दो टूक निर्देश दिए कि यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों को गुमराह करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही कहा कि हेली सेवाओं के टिकट ब्लैक करने वालों पर भी इस बार सख्ती से कार्रवाई होनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री महाराज ने सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में बिंदुवार जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत एवं अभिनंदन की संस्कृति को बढ़ाते हुए उनका स्वागत जय गंगोत्री, जय यमुनोत्री, जय बदरी विशाल व जय केदार के उद्घोष से होना चाहिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से चारों धामों व यात्रा मार्गों पर एसडीआरएफ, पुलिस, जल पुलिस, गोताखोर व ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के व्यापक प्रबंध करने को कहा। साथ ही वाहनों की नियमित चेकिंग व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर अधिकांशतया मार्ग अवरुद्ध होते हैं, उनका चिह्नीकरण कर वहां जेसीबी व अन्य मशीनों की व्यवस्था पर ध्यान दिया जाना चाहिए।

चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक लेते हुए मंत्री सतपाल महाराज

उन्होंने चारधाम यात्रा मार्गों पर चेक पोस्ट स्थापित कर वाहनों की नियमित चेकिंग के साथ ही चालकों, ट्रेवल एजेंसी आदि को यात्रा से संबंधित दिशा-निर्देश उपलब्ध कराने, प्रत्येक टैक्सी में प्रदेश में स्थापित विभिन्न सर्किट की जानकारी से संबंधित साहित्य रखने की व्यवस्था कराने, केदारनाथ व यमुनोत्री धामों में खच्चरों के खान-पान व विश्राम की समुचित व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्व में बनी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश भी दिए।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि यात्रा मार्गों पर स्थित होटल, ढाबों आदि में भोजन एवं आवासीय सुविधा के सिलसिले में मूल्य सूची अनिवार्य रूप से चस्पा होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इस बात पर भी जोर दिया कि धामों में फुट मसाज की उचित व्यवस्था की जाए। कैबिनेट मंत्री महाराज ने बैठक में पशुपालन, शहरी विकास व पेयजल विभाग के अधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्गों पर अस्थायी चिकित्सा केंद्रों में चिकित्सक व स्टाफ की तैनाती के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं, उपकरण, पोर्टेबल ऑक्सीजन सिलिंडर, एंबुलेंस, एयर एंबुलेंस की व्यवस्था के निर्देश भी दिए।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

4 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

4 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

4 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

4 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

4 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

4 months ago