उत्तराखण्ड

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने टिहरी बांध क्रूज बोट आवेदन विवाद पर कहा, पारदर्शिता की गई, पुत्र के आवेदन पर विवाद नहीं

उत्तराखंड:-  पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए कुल 23 व्यक्तियों ने आवेदन किया। जांच के बाद जो छह व्यक्ति पात्र पाए गए, उनमें उनका पुत्र सुयश रावत भी है। आवेदन की इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता अपनाई गई, इस पर अनावश्यक विवाद पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। यदि किसी को उनके पुत्र के आवेदन करने पर आपत्ति है तो वह उनसे आवेदन वापस लेने का अनुरोध करेंगे।

टिहरी बांध जलाशय में क्रूज बोट संचालन के लिए पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के पुत्र के आवेदन का मामला तूल पकड़ने पर उन्होंने एक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट की। पर्यटन मंत्री ने कहा कि टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण ने क्रूज बोट संचालन को खुले रूप से आवेदन मांगे थे। इसमें पूरी पारदर्शिता अपनाई गई। इस संबंध में विवाद खड़ा करने वालों को यह पता होना चाहिए कि अभी यह केवल आवेदन ही हैं।

किसी को भी क्रूज बोट संचालन की कोई स्वीकृति नहीं मिली। कुछ राजनीतिक व्यक्तियों ने इसे टेंडर बताकर भ्रम फैलाने का प्रयास किया। इस प्रक्रिया में सरकार की ओर से किसी प्रकार का कोई पैसा नहीं लगना था। यह कार्य निवेश करने वाला स्वयं करेगा। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उनका पुत्र उत्तराखंड में निवेश कर स्थानीय व्यक्तियों को रोजगार देने का इच्छुक है। उनका राजनीतिक जीवन हमेशा से बेदाग रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने हमें सिखाया है कि हमें कमल की तरह रहना चाहिए। राजनीति में स्वच्छता एवं शुचिता होनी चाहिए। इसलिए वह अपने पुत्र से आग्रह करेंगे कि वह अपना आवेदन वापस लें, ताकि किसी को भी अनावश्यक विवाद पैदा करने का अवसर न मिले।

Uttarakhand Jagran

हम आपके आस-पास की खबरों और विचारों के लिए एक विश्वसनीय मार्गदर्शक के रूप में काम करेंगे। हम सकारात्मक प्रभाव पैदा करने के लिए देश और समाज से जुड़ी खबरें और सूचनाएं परोसेंगे। हमारी टीम डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन प्रकाशन का काम करती है। संपर्क - गोवर्धन प्रसाद मनोरी मोबाइल नंबर - +91-9548276184

Recent Posts

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ का बड़ा आदेश — 48 घंटे में हटें स्वामी राम भद्राचार्य के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने जगतगुरु स्वामी राम भद्राचार्य दिव्यांग विश्वविद्यालय चित्रकूट के कुलपति…

6 months ago

नगर विकास मंत्री एके शर्मा का सख्त रुख — “सरकारी जमीन का एक इंच भी नहीं रहेगा कब्जे में”

बरेली में मजार की आड़ में अवैध तरीके मार्केट बनाने के सवाल पर नगर विकास…

6 months ago

दीपावली से पहले दून में सख्त सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान जारी किया

आगामी धनतेरस, दीपावली, भैया दूज और गोवर्धन पूजा जैसे प्रमुख त्योहारों के मद्देनजर पुलिस और…

6 months ago

यूकेएसएसएससी परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला, जांच रिपोर्ट सौंपी गई मुख्यमंत्री धामी को

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का बड़ा फैसला…

6 months ago

‘कांतारा चैप्टर 1’ के फैंस का थिएटर में दैव रूप में प्रवेश, सोशल मीडिया पर बंटा रिएक्शन

'कांतारा चैप्टरा 1' फिल्म दर्शकों को काफी प्रभावित कर रही है। रिलीज के पहले दिन…

6 months ago

सोनिया गांधी का बयान: मुख्य न्यायाधीश पर हमला लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार

भारत के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर सुप्रीम कोर्ट के अंदर हुए हमले की विपक्षी…

6 months ago