नैनीताल:- तापमान के बढ़ते ही व वीकेंड आते ही सरोवर नगरी नैनीताल में सैलानियों का उमड़ना जारी है। इसकी शुरुआत बीते दिन से हुई। नगर का ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन अब परवान चढ़ने लगा है। अब पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आने लगे हैं।
पर्यटकों के समूह आने से सरोवर नगरी में चहल-पहल बढ़ गई है। आज पर्यटक वाहन पार्किंग की तलाश करते नजर आए। सैलानियों की आमद बढ़ने से नगर की रंगत में निखार नजर आ गया है। जिस कारण होटल, सरकारी व गैर सरकारी गेस्ट हाउसों के अधिकांश कमरे पैक हो गए। पार्किंग के अभाव में मालरोड के कुछ होटलों के कमरे खाली रहे।
पर्यटन स्थल स्नोव्यू, हिमालय दर्शन, किलबरी, केव गार्डन, चिड़ियाघर, सरिताताल, वाटर फाल, बाटनिकल गार्डन व हनुमान गढ़ी समेत नगर के सभी पर्यटन स्थल में पूरे दिन सैलानियों की आवाजाही रही। मालरोड में चहलकदमी करने वाले सैलानियों की भीड़ रही। नैनीझील में भी नौका विहार करने वाले सैलानियों को तांता लगा रहा। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, पीआरओ रुचिर साह के अनुसार मैदानी भागों के स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू होने के बाद सीजन चरम पर पहुंचा। लिहाजा प्रशासन को यातायात को लेकर अभी से पुख्ता इंतजाम करने होंगे।
आगरा:- आगरा के कोतवाली क्षेत्र के नमक की मंडी स्थित जौहरी प्लाजा में शनिवार सुबह…
उत्तर प्रदेश:- गवाह को धमकाने के मामले में कोर्ट ने सपा नेता आजम खां को शनिवार…
उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री…
उत्तराखंड:- मुख्यमंत्री उत्तरखण्ड सरकार द्वारा राज्य में मार्ग निर्माण करने एवं रखरखाव करने वाली एजेन्सियों…
उत्तराखंड:- उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू होने के बाद विवाह के पंजीकरण, लिव इन…
भारतीय एयरलाइंस को बम की धमकी मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। बीते 24 घंटे…